Friday, September 20, 2024

स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, हिंदू धर्म का अस्तित्व नकारा, कहा- यह धर्म सिर्फ एक धोखा

लखनऊ। सपा के दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित टिप्पणियों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिवशक्ति प्वाइंट नाम रखे जाने पर नाराजगी जताई थी और इसे दकियानूसी कदम बताया था। वहीं अब उन्होंने हिंदू धर्म पर हमला किया है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि कोई हिंदू धर्म है ही नहीं। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं बल्कि हिंदू धर्म केवल एक धोखा है।

बीजेपी वालों के लिए धंधा

दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स यानी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हिंदू नाम से कोई धर्म ही नहीं है बल्कि यह एक धोखा है। असल मायनों में ऐसा कोई धर्म ही नहीं है। इस वीडियो में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने हिंदू धर्म के नाम पर इन्होंने शूद्रों का हमेशा अपमान है। जिसको आप धर्म मानते हो ये बीजेपी वालों के लिए धंधा हो।

ब्राह्मण धर्म ही हिंदू धर्म

इसके अलावा उन्होंने लिखा कि ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है।

Latest news
Related news