Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • 15 दिनों से सारस के वियोग में घर नहीं गया आरिफ, CM योगी से आजाद करने की अपील

15 दिनों से सारस के वियोग में घर नहीं गया आरिफ, CM योगी से आजाद करने की अपील

लखनऊ। अमेठी के आरिफ से उसका दोस्त सारस जुदा हो गया हुआ है। इस वियोग में आरिफ पिछले 15 दिनों से अपने घर नहीं गया है। दरअसल आरिफ अखिलेश यादव से मिलने पहुंचा हुआ था। जहां उसने कहा कि 15 दिनों से वह सारस के वियोग में अपने घर नहीं गया है। बता दें कि […]

Advertisement
  • April 10, 2023 1:16 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। अमेठी के आरिफ से उसका दोस्त सारस जुदा हो गया हुआ है। इस वियोग में आरिफ पिछले 15 दिनों से अपने घर नहीं गया है। दरअसल आरिफ अखिलेश यादव से मिलने पहुंचा हुआ था। जहां उसने कहा कि 15 दिनों से वह सारस के वियोग में अपने घर नहीं गया है। बता दें कि आरिफ कल कानपुर चिड़ियाघर सारस से मिलने जाएगा। उसने CM योगी से भी अपील की है कि सारस को आजाद कर दिया जाए।

अखिलेश ने लिखी योगी के लिए शायरी

वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस बहाने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हुक्मरानों से है, परिंदों का बस यही कहना
आज़ाद कर दो, हमको पिंजरों में नहीं रहना।

बीजेपी सरकार से खतरा

मालूम हो कि सपा सारस और आरिफ को लेकर योगी सरकार पर लगातार हमला कर रही है। अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा सरकार से सभी सपा नेता को खतरा हैं फिर सारस तो एक पक्षी है।


Advertisement