लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। उस पोस्टर में अखिलेश यादव देश के भावी पीएम बताये गए हैं। सपा नेता फखरुल हसन […]
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। उस पोस्टर में अखिलेश यादव देश के भावी पीएम बताये गए हैं। सपा नेता फखरुल हसन चांद ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर यह होर्डिंग लगाया है।
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस पोस्टर के बारे में कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को होता है लेकिन उनके प्रति प्रेम व सम्मान जताते हुए नेता और कार्यकर्ता कई बार उनका जन्मदिन मनाते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कामना है कि अखिलेश यादव देश के प्रधानमंत्री बने और जनता की सेवा करें। मालूम हो कि सपा नेता जयराम पांडेय ने भी पोस्टर लगाकर अखिलेश यादव के कार्यकाल को बेहतर बताने की कोशिश की है।
बता दें कि सपा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा के रण में उतरने से पहले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए वो बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। सपा इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों में आता है। इसी बीच सपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि अखिलेश यादव ही भारत के अगले प्रधानमंत्री बने।