लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज यानी शनिवार को 9वां दिन है। सदन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाषण दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी सरकार पर जमकर हमला किया है। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि जो लाल कारपेट बिछा था उसपर महोदय कही नहीं दिखे। […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज यानी शनिवार को 9वां दिन है। सदन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाषण दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी सरकार पर जमकर हमला किया है। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि जो लाल कारपेट बिछा था उसपर महोदय कही नहीं दिखे। महोदय को जब हमने ढूंढा तो वो लाइन नहीं थे बल्कि साइड लाइन कर दिए गए थे।
अखिलेश यादव ने आगे शायराना अंदाज में कहा कि लाखों दीए जलाए मगर खुद को रोशनी में न ला पाए। इसे ही चिराग तले अंधेरा होना कहते हैं। नेता सदन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, आप चाचा का नाम लेकर हमें छेड़ते हैं। हम समझ सकते हैं कि आपको दबाव में काम करना पड़ता है। हुजुर-ए-आला आज तक खामोश बैठे हैं इसी गम में। महफिल कोई और लूट ले गया…जो सजाई हमने थी। ये वहां पर प्रचार में तो दिखे लेकिन सही समय आने पर फोकस से बाहर रहे।
अखिलेश यादव ने रामलला का जिक्र करते हुए कहा कि आप लोग ये कहना बंद कीजिये कि आप राम को लेकर आये हैं। राम आपसे पहले से हैं और आप अभी आये हैं। इसलिए आपका ये कहना कि राम को आप लेकर आए हैं ये रामलला का अपमान हैं। राम के नाम पर आप लोग राजनीति करना बंद कर दीजिये।