Thursday, September 19, 2024

Akhilesh Yadav: आज मुख्तार अंसारी के घर जाएंंगे अखिलेश यादव, गाजीपुर दौरे के निकाले जा रहे कई मायने

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार को मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने गाजीपुर जाएंगे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर करीब 1 बजे अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से गाजीपुर पहुंचेंगे और मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके पहले अखिलेश यादव लखनऊ से वाराणसी जाएंगे और फिर वहां से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दूसरी तरफ अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) के आने को लेकर गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गाजीपुर आगमन का कार्यक्रम आया है। जिसके लिए सुरक्षा के सारे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की रहेगी। आगे उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम जेड प्लस सिक्योरिटी से लैस हैं। ऐसे में जिला पुलिस की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं प्रोटोकॉल के चलते, वह जिन स्थलों पर जाएंगे, वहां उचित सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

सपा के उम्मीदवार हैं अफजाल

जानकारी दे दें कि मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से धर्मेंद्र यादव मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे थे और उनके परिवार से मुलाकात की। अब इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजीपुर पर जा रहे हैं। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी मुख्तार अंसारी के घर गए थे। जहां उन्होंने अंसारी परिवार के सदस्यों से भेंट की थी।

ये भी पढ़ें- प्रदेश के 322 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला, देखें ट्रांसफर की पूरी सूची

इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का मुख्तार अंसारी के घर जाना कई मायनों में अहम समझा जा रहा है। इन समय मुस्लिम और यादव समीकरण को बरकरार रखने के लिए अखिलेश यादव अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। वो मुस्लिम वोट बैंक साधने के लिए रह संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

Latest news
Related news