Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • Akhilesh Yadav: संभल हिंसा को लेकर सपा सुप्रीमों ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा जानबूझकर कराई हिंसा

Akhilesh Yadav: संभल हिंसा को लेकर सपा सुप्रीमों ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा जानबूझकर कराई हिंसा

लखनऊ। संभल हिंसा को लेकर सपा के सुप्रीमों अखिलेश यादव ने एक बार फिर से योगी सरकार पर हमला बोला है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि संभल हिंसा जानबूझकर कराई गई और पुलिस की गोली से लोगों की मौत हुई। अखिलेश ने इस हिंसा को चुनावी धांधली से ध्यान भटकाने की साजिश बताया […]

Advertisement
Akhilesh Yadav
  • November 25, 2024 9:19 am Asia/KolkataIST, Updated 5 months ago

लखनऊ। संभल हिंसा को लेकर सपा के सुप्रीमों अखिलेश यादव ने एक बार फिर से योगी सरकार पर हमला बोला है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि संभल हिंसा जानबूझकर कराई गई और पुलिस की गोली से लोगों की मौत हुई। अखिलेश ने इस हिंसा को चुनावी धांधली से ध्यान भटकाने की साजिश बताया है।

लोगों को नमाज नहीं पढ़ने दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि जब पहली बार सर्वे हुआ तो लोगों ने पूरा सहयोग किया। साबरमती फिल्म को देखकर उन्हें लगा कि उन्हें भी कुछ बड़ा करना चाहिए इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया। चुनावी धांधली से ध्यान हटाने के लिए हिंसा भड़काई गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दिया ताकि लोग नमाज न पढ़ सकें। 23 तारीख को रात में कहा गया कि 24 को सुबह फिर से सर्वे किया जाएगा। शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य ने कहा कि एक बार तो सर्वे हो चुका है।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना

सपा मुखिया ने कहा कि अगर आप भाजपा की बात मानोगे तो गड्ढे में गिरोगे। हर मुसलमानों के साथ इन्होंने गाली-गलौज किया। चुनाव आयोग ने खानापूर्ति के लिए कार्रवाई की, पहले वे अन्याय करते हैं, अगर आप अन्याय का विरोध करोगे तो ये आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वहीं अखिलेश यादव ने कहा, “यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, हमारे सांसद जियाउर्रहमान बर्क संभल में नहीं थे, इसके बावजूद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

नेताओं का समर्थन लेने से मना किया

क्या किसी ने कभी ऐसा उदाहरण देखा है? एक पुलिस अधिकारी लोगों से राजनेताओं का समर्थन न लेने के लिए कह रहा था, वह किसकी बात कर रहा था? यह किसकी भाषा थी?”


Advertisement