Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • ‘अखिलेश यादव ने अपने पिता तक को नहीं छोड़ा’, अजय राय का सपा प्रमख पर करारा हमला

‘अखिलेश यादव ने अपने पिता तक को नहीं छोड़ा’, अजय राय का सपा प्रमख पर करारा हमला

लखनऊ। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसी बीच सीट बंटवारों को लेकर सपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय […]

Advertisement
अजय राय
  • October 20, 2023 12:25 pm IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसी बीच सीट बंटवारों को लेकर सपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की हैसियत नापने की बात की। जिसे लेकर अजय राय ने भी उनपर जोरदार हमला किया।

मुलायम सिंह यादव का किया अपमान

अजय राय ने कहा कि जहां तक मुझे पता है सपा मुखिया ऑस्ट्रेलिया और सैनिक स्कूल से पढ़े हुए हैं। उन्होंने मेरे ऊपर जो अमर्यादित टिप्पणी की है वो बेहद साधारण व्यक्ति की तरह दिख रही है। घोसी उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ा दिल दिखाते हुए गठबंधन के नियमानुसार सपा का साथ दिया। अब हम उनसे कह रहे हैं कि आप भी हमारा साथ दीजिये। उन्होंने आगे ये भी कहा कि अपने पिता का अपमान करने वाले से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने तो अपने पिता और राजनीति के बड़े नेता माने जाने वाले मुलायम सिंह यादव भी अपमान किया था।

अखिलेश यादव ने किया बीजेपी एजेंट की तरह काम

टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में सपा अध्यक्ष ने बीजेपी एजेंट की तरह काम किया। इस वजह से कांग्रेस पार्टी वहाँ पर हार गई। घोसी उपचुनाव में हमने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे और सपा को समर्थन दिया। जिन राज्यों में हम अधिक मजबूत है वहां पर सिर्फ सपा का समर्थन चाहिए। उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी इसपर बैठक करेगी।


Advertisement