Saturday, September 21, 2024

आजम खान से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, डेढ़ घंटे से सीतापुर जेल के अंदर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सपा नेता आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल में पहुंचे हुए हैं। अखिलेश का काफिला जेल परिसर के अंदर सीधे चला गया, उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। अखिलेश यादव पिछले डेढ़ घंटे से सीतापुर जेल में ही है। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और रामपुर के सपा अध्यक्ष भी मौजूद हैं।

इस मामले में चर्चा

लोकसभा चुनाव से पहले आजम खान और अखिलेश यादव की मुलाकात से सियासी पारा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि रामपुर सीट पर प्रत्याशी को लेकर आजम खान से चर्चा हो सकती है। रामपुर सीट पर पहले ही चरण में चुनाव है जबकि सपा ने अब तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। पहले चरण के लिए 27 मार्च को नॉमिनेशन की आखिरी तिथि है लेकिन सपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

6 महीने से सीतापुर जेल में हैं आजम

बता दें कि आजम खान 22 अक्टूबर, 2023 से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने 7-7 साल की सजा सुनाई थी। 22 अक्टूबर, 2023 को आजम खान को रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया था। वो 6 महीने से इसी जेल में बंद हैं। उनका बेटा अब्दुल्ला आजम हरदोई और पत्नी तंजीम फातिमा रामपुर जेल में बंद हैं।

Latest news
Related news