Saturday, September 21, 2024

Akhilesh Yadav: बढ़ती आबादी पर अखिलेश ने केंद्र को घेरा, कहा- जनसंख्या का बढ़ना सरकार की विफलता

लखनऊ। आबादी के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत जनसंख्या के मामले में अब पहले नंबर पर है। बढ़ती आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

जाने ट्वीट में क्या कहा

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि भारत की आबादी सबसे अधिक हो चुकी है। यह चिंतनीय ख़बर है। बढ़ती आबादी का कारण सरकार की विफलता है। इसके बाद अखिलेश ने विवरण देते हुए बढ़ती आबादी का कारण लिखा-

  • -ग़रीबी-बेरोज़गारी के कारण काम में हाथ बंटाने व कमाने के लिए
  • -मेडिकल की कमी से बालमृत्यु के डर से अधिक बच्चे पैदा करना तथा कांट्रासेप्टिव्स का वितरण न होना।
  • -शिक्षा की कमी से जनसंख्या के दबाव को न समझना
Latest news
Related news