Thursday, September 19, 2024

Akhilesh Yadav: मुख्तार अंसारी की कब्र पर नहीं गए अखिलेश, बहू निकहत अंसारी से भी की मुलाकात

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज रविवार को गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे तक अखिलेश यादव, मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिले। इस दौरान पूरा अंसारी परिवार, अखिलेश यादव से मिलने के लिए आया था। यही नहीं खुद अफजाल अंसारी ने बाहर आकर सपा मुखिया का स्वागत किया।

अब ऐसे में ये संभवना थी कि अखिलेश यादव अंसारी परिवार से मुलाकात करने के बाद मुख्तार अंसारी की कब्र पर भी जाएंगे और वहां फूल चढ़ाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, अखिलेश यादव मुख्तार की कब्र पर नहीं गए।

मुख्तार की कब्र पर नहीं गए सपा अध्यक्ष

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अंसारी परिवार से मिलने के बाद मुख्तार अंसारी की कब्र पर नहीं गए। मुख्तार के परिजनों से मिलने के बाद वह सीधे गाजीपुर से लखनऊ वापस लौट गए। ऐसा कहा जा रहा था कि अखिलेश मुख्तार की कब्र पर जाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मुख्तार की बहू से मिले अखिलेश

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की और उनके सामने शोक व्यक्त किया। यहां उन्होंने काफी देर तक अंसारी परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि अखिलेश ने यहां मुख्तार की बहू और अब्बास की पत्नी निकहत अंसारी से भी बातचीत की है। हालांकि, इन दोनों के बीच यहां क्या बात हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े- गाजीपुर के दौरे पर अखिलेश यादव, मुख्तार अंसारी के परिजनों से की मुलाकात

Latest news
Related news