लखनऊ। पिछले 3 दिनों से अपनी मांगों को लेकर किसान सड़क पर है। इसे लेकर किसान दिल्ली चलो मार्च कर रहे हैं। इधर किसानों को विपक्ष का समर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में सपा नेता अखिलेश यादव ने MSP के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए […]
लखनऊ। पिछले 3 दिनों से अपनी मांगों को लेकर किसान सड़क पर है। इसे लेकर किसान दिल्ली चलो मार्च कर रहे हैं। इधर किसानों को विपक्ष का समर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में सपा नेता अखिलेश यादव ने MSP के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले भी कई किसान संगठन MSP की मांग कर चुके हैं।
सपा प्रमुख ने केंद्र सरकार से एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में 800 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। चुनाव नजदीक आने पर सरकार ने तीनों काले कानूनों को वापस ले लिया। एमएसपी का अधिकार किसानों को मिलना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देती है और किसानों को भूल जा रही है।उन्होंने बीजेपी सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। आज किसान सरकार के खिलाफ खड़ा है। इस आंदोलन को कुचलने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सरकार को प्रदर्शनकारी किसानों की मांग मानने में आखिर क्या आपत्ति है?