लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सपा नेता आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल में पहुंचे। आजम से मुलाकात के बाद अखिलेश ने बाहर आकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार आजम खान के साथ अन्याय कर रही है। आजम खान को न्याय जरूर मिलेगा। सरकार आजम खान के परिवार […]
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सपा नेता आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल में पहुंचे। आजम से मुलाकात के बाद अखिलेश ने बाहर आकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार आजम खान के साथ अन्याय कर रही है। आजम खान को न्याय जरूर मिलेगा। सरकार आजम खान के परिवार को भी परेशान कर रही है। बीजेपी झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना रही है।
अखिलेश यादव ने इस दौरान चुनावी बॉन्ड को लेकर भी बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी बॉन्ड पर जवाब नहीं देती है।अंत में सच्चाई की जीत होती है। पीडीए ही एनडीए को हराएगा। समय बलवान होता है। जनता मतदान के दिन का इंतजार कर रही है। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।
बता दें कि आजम खान 22 अक्टूबर, 2023 से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने 7-7 साल की सजा सुनाई थी। 22 अक्टूबर, 2023 को आजम खान को रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया था। वो 6 महीने से इसी जेल में बंद हैं। उनका बेटा अब्दुल्ला आजम हरदोई और पत्नी तंजीम फातिमा रामपुर जेल में बंद हैं।