लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने मंगलवार को 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। मैनपुरी से सपा सांसद व अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में है। इसी बीच सपा प्रमुख को बड़ा झटका लगा है। दरअसल सपा के एक दिग्गज नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे […]
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने मंगलवार को 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। मैनपुरी से सपा सांसद व अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में है। इसी बीच सपा प्रमुख को बड़ा झटका लगा है। दरअसल सपा के एक दिग्गज नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को उनके ही गढ़ मैनपुरी में बड़ा झटका लगा है। उनके बेहद करीबी माने जाने वाले नेता मनोज यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनोज यादव ने इस्तीफा देते हुए वजह बताई है कि सपा में पारिवारिक विवाद और गुटबाजी बढ़ गई है। नेता एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। इससे आहत होकर वो पार्टी छोड़ रहे हैं। बता दें कि मनोज यादव सपा की टिकट पर ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। जिले की राजनीति में उनकी भूमिका महत्तवपूर्ण मानी जाती है। मनोज यादव देश की नामी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल राज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मालिक हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा शफीकुर्रहमान बर्क, अक्षय यादव, देवेश शाक्य, धर्मेंद्र यादव,उत्कर्ष वर्मा, आनन्द भदौरिया, अनु टण्डन, रविदास मेहरोत्रा, नवल किशोर शाक्य, राजाराम पाल, शिवशंकर सिंह पटेल, अवधेश प्रसाद, लालजी वर्मा, रामप्रसाद चौधरी, काजल निषाद को टिकट दिया गया है।