Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राजा भैया के पिता को प्रशासन ने किया नजरबंद, जानिए क्या है मामला

राजा भैया के पिता को प्रशासन ने किया नजरबंद, जानिए क्या है मामला

लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया हमेशा चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार उनके पिता उदय प्रताप सिंह सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 11 अन्य लोगों को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। इस वजह से हुए नजरबंद जानकारी के मुताबिक […]

Advertisement
  • July 29, 2023 6:42 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया हमेशा चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार उनके पिता उदय प्रताप सिंह सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 11 अन्य लोगों को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है।

इस वजह से हुए नजरबंद

जानकारी के मुताबिक मोहर्रम को लेकर बड़े राजा उदय प्रताप सिंह को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। बता दें कि राजा भैया के पिता मोहर्रम पर भंडारे का आयोजन करवाते है। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में व्यवस्था बनी रहे यह पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बन जाती है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम के दिन किसी प्रकार का विवाद ना हो इसलिए यह फैसला लिया गया है।

जानिए क्या है विवाद

मालूम हो कि पूरा विवाद सड़क किनारे बने मस्जिदनुमा गेट को लेकर है। पिछले साल मोहर्रम पर राजा भैया के पिता सड़क किनारे मस्जिदनुमा गेट लगाने को लेकर धरने पर बैठे थे। इसमें राजा भैया के दोनों बेटे भी पहुंचे हुए थे। मामला बढ़ता देखकर प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और तत्कालीन डीएम नितिन बंसल और पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल ने पहुंचकर धरना खत्म करने की मांग की। लेकिन राजा भैया के पिता ने कहा कि जब तक मस्जिदनुमा गेट नहीं हटाया जायेगा तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे।


Advertisement