लखनऊ। मणिपुर में बीते 3 मई से हिंसा जारी है। इसे लेकर विपक्ष द्वारा बीजेपी सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है। मणिपुर मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। आप की तरफ से मणिपुर सरकार को इस्तीफा देने की मांग की गयी। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने […]
लखनऊ। मणिपुर में बीते 3 मई से हिंसा जारी है। इसे लेकर विपक्ष द्वारा बीजेपी सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है। मणिपुर मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। आप की तरफ से मणिपुर सरकार को इस्तीफा देने की मांग की गयी। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गयी।
AAP कार्यकर्ताओं ने गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे पर प्रदर्शन किया। वो हाथों में तख्ती लेकर सड़क पर नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने सड़क भी जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मणिपुर मामले में सरकार को घेरा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ भी हो रहा है वह आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और बीजेपी की वोट बैंक की राजनीति के कारण हो रहा है। सरकार को हर चीज के बारे में पता होना चाहिए। ऐसा नहीं हो सकता कि एजेंसियों को पता न हो। वहां जो कुछ भी हो रहा है उसके बारे में उन्हें पता होना चाहिए। अगर सरकार ने यह सब होते देखा है, तो उन्हें सत्ता में नहीं रहना चाहिए।