लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के एक बयान से यूपी की सियासत गर्म हो गयी है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने के लिए उतरेगी। वहीं […]
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के एक बयान से यूपी की सियासत गर्म हो गयी है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने के लिए उतरेगी। वहीं अजय राय के इस बयान पर सियासत शुरू हो गयी है। बीजेपी ने अजय राय के बयान पर तंज कसा है।
दरअसल अजय राय का बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई में बीजेपी को आगामी चुनाव में हराने के लिए बैठक हुई है। इंडिया गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस और सपा दोनों हैं और कांग्रेस यदि यूपी की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए उतरती है तो फिर विपक्षी गठबंधन का फायदा क्या है?
भाजपा ने अजय राय के बयान पर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के बयान का मतलब केवल फोटो खिंचवाने से है। विपक्षी गठबंधन के नेताओं के बीच में कोई एकता है ही नहीं। जब कांग्रेस यूपी की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो फिर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कैसे होगा।