Advertisement
  • होम
  • फोटो गैलरी
  • Photo Feature: महाशिवरात्रि के व्रत में इन ड्रिंक्स के सेवन से रख सकते है खुद को हाइड्रेट

Photo Feature: महाशिवरात्रि के व्रत में इन ड्रिंक्स के सेवन से रख सकते है खुद को हाइड्रेट

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर व्रत रखने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे थकान महसूस होने लगती है। जब आपको व्रत के समय थकान महसूस हो तो आप पानी के अलावा कुछ ऐसे तरल पदार्थों का सेवन कर सकते है जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होते है। यह तरल […]

Advertisement
drink on Shivratri
  • February 26, 2025 6:34 am IST, Updated 5 hours ago

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर व्रत रखने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे थकान महसूस होने लगती है। जब आपको व्रत के समय थकान महसूस हो तो आप पानी के अलावा कुछ ऐसे तरल पदार्थों का सेवन कर सकते है जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होते है। यह तरल पदार्थ हमारे शरीर को नमी प्रदान करते हैं।

 

व्रत के समयआप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। यह पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। इसके साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। व्रत के दौरान इसका सेवन करने से कमजोरी नहीं होती है।

बेल फल का जूस भी आप व्रत में पी सकते है। बेल शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही पेट को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। इसके शरबत में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। यह व्रत के दौरान पेट से जुड़ी समस्याओं से भी बचा सकता है।

सौंफ को पानी में भिगोकर पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है। सौंफ का पानी पाचन में मदद करता है। सौंफा के पानी का सेवन डिहाइड्रेशन को रोकने में सहायक होता है। महाशिवरात्रि के व्रत में यह शरीर को हल्का बनाए रखता है।

नींबू पानी न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। इसमें शहद या सेंधा नमक मिलाकर पीने से यह इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। साथ ही दिनभर शरीर एक्टिव रख सकता है।

छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को स्वस्थ रखते हैं। डिहाइड्रेशन की कमी से बचाते हैं। व्रत में इसका सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। छाछ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इन 5 हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स को अपनाकर आप महाशिवरात्रि पर डिहाइड्रेशन की कमी से बच सकते है और पूरे दिन शिव भक्ति में लीन रह सकते हैं।


Advertisement