Advertisement
  • होम
  • देश
  • महाकुंभ में वीकेंड पर उमड़ा जनसैलाब, पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे लोकसभा स्पीकर

महाकुंभ में वीकेंड पर उमड़ा जनसैलाब, पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे लोकसभा स्पीकर

लखनऊ। महाकुंभ का आज 34वां दिन है। वीकेंड होने की वजह से आज ज्यादा भीड़ स्नान के लिए महाकुंभ आई है। शहर के रास्ते में भारी जाम लगा हैं। दोपहर 12 बजे तक 73.75 लाख लोगों ने संगम स्नान किया हैं। 13 जनवरी से अब तक यानी 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं […]

Advertisement
maha kumbh
  • February 15, 2025 8:33 am IST, Updated 4 days ago

लखनऊ। महाकुंभ का आज 34वां दिन है। वीकेंड होने की वजह से आज ज्यादा भीड़ स्नान के लिए महाकुंभ आई है। शहर के रास्ते में भारी जाम लगा हैं। दोपहर 12 बजे तक 73.75 लाख लोगों ने संगम स्नान किया हैं। 13 जनवरी से अब तक यानी 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई हैं। यह इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया।

कई बीजेपी नेता पहुंचे महाकुंभ

45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 11 दिन शेष हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी महाकुंभ पहुंच गए हैं। दोनों बीजेपी नेताओ ने संगम में डुबकी लगाई है। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव भी महाकुंभ स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेई को VIP घाट पर जाने से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने रोक लिया। इसके बाद विधायक की जवानों से कहासुनी हो गई। उन्होंने अपना परिचय बताया, जिसके बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली।

वीआईपी घाट पर विधायक को रोका

आज लगभग 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस तरह आज महाकुंभ में स्वच्छता का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले, साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया था। भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेई को वीआईपी घाट पर जाने से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने रोक लिया। इसके बाद विधायक की जवानों से बहस हो गई। उन्होंने अपना परिचय बताया, जिसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

धर्म देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा

स्नान करने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है। हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है। हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए। वहीं “केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण है। मैं समझता हूं विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद आता है कि हमारा धर्म सुरक्षित है। सनातन धर्म आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।”

Tags

Huge crowd

Advertisement