लखनऊ। यूपी के गोंडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने होने वाले दामाद के साथ चक्कर चलाया और फिर घर छोड़कर भाग गई। पुलिस ने 27 अप्रैल को गायब हुई 44 साल की महिला को बस्ती जिले से ढूंढकर उसके पति को दे दिया है। दामाद से हुआ […]
लखनऊ। यूपी के गोंडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने होने वाले दामाद के साथ चक्कर चलाया और फिर घर छोड़कर भाग गई। पुलिस ने 27 अप्रैल को गायब हुई 44 साल की महिला को बस्ती जिले से ढूंढकर उसके पति को दे दिया है।
यह अजीबो-गरीब प्रेम संबंध का मामला गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र का है। जहां 44 वर्षीय महिला की बेटी की शादी बस्ती जिले के दुबौलिया के युवक से होनी थी। किसी वजह से रिश्ता टूट गया था और दोनों परिवारों के बीच बातचीत खत्म हो गई, लेकिन इसी दौरान महिला और युवक के बीच फोन पर बातचीत जारी रही। धीरे-धीरे इनका रिश्ता प्रेम में बदल गया। परिवार को महिला पर शक नहीं था लेकिन जब बातें लंबी होने लगीं तो शक गहराया गया। 27 अप्रैल को महिला अचानक घर छोड़कर फरार हो गई।
जब महिला घर से भागी तो रिश्तेदार सन्न रह गए। आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पति ने खोड़ारे थाने में जाकर लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। गोंडा पुलिस ने जब सर्विलांस और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर तलाशी की तो पता चला कि महिला युवक के साथ बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में हैं। दोनों को जब पता चला कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है, तो दोनों घबरा गए। आखिर में महिला खुद ही दुबौलिया थाने पहुंच गई और वहां पुलिस को अपनी बात बताई।
इसके बाद बस्ती पुलिस ने गोंडा पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गोंडा पुलिस महिला को लेकर खोड़ारे आ गई। खोड़ारे थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि महिला को उसके पति को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।