लखनऊ। यूपी के अलीगढ़ में सास और दामाद की लवस्टोरी चर्चा में है। इस मामले में सास ने अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे को अपने प्यार के जाल में फंसाया और साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों की लोकेशन ढूंढ निकाली है। दोनों उत्तराखंड में हैं। कैश और […]
लखनऊ। यूपी के अलीगढ़ में सास और दामाद की लवस्टोरी चर्चा में है। इस मामले में सास ने अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे को अपने प्यार के जाल में फंसाया और साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों की लोकेशन ढूंढ निकाली है। दोनों उत्तराखंड में हैं।
इस मामले में बेटी का बयान भी सामने आया है। बेटी का कहना है कि मेरी मां जो रुपए और कैश लेकर भागी हैं, वो मिल जाए, बाकी हमें कोई मतलब नहीं है। बेटी की शादी की तारीख तय हो चुकी थी। साथ ही कार्ड भी बंट चुके थे। घर में शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर थीं। दुल्हन बनने जा रही लड़की अपनी शादी की खुशी मना रही थी, उससे क्या पता था कि उसका घर टूट जाएगा। जो लड़का इस लड़की को अपनी दुल्हन बनाने वाला था, वो उसकी मां को ही ले भागा। इसके बाद घर में हड़कंप मचगया।
बेटी के पिता के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। इस घटना के बाद रिश्तेदारों के मुंह खुले रह गए। यह मामला अलीगढ़ जिले के मडराक थाना इलाके से सामने आया है। जब घरवालों को पूरी कहानी का पता चला तो उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता होने का केस दर्ज कर लिया। बता दें कि यह कहानी अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके के एक गांव की है। जहां एक लड़की की शादी 16 अप्रैल को होनी तय हुई थी। उससे पहले लड़की की मां अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई।
महिला के पति का आरोप है कि पत्नी उस लड़के से हर रोज लगभग 20-22 घंटे तक फोन पर बातें करती थी। मैं गांव से बाहर रहकर काम करता हूं। तीन महीने पहले जब गांव वापस आया तो इस बात का पता चला। महिला के पति ने कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी पत्नी मुझे धोखा देगी। जिस लड़के के साथ पत्नी भागी है, उस लड़के ने कहा कि 20 साल हो गए, तुमने इन्हें बहुत परेशान रखा है, अब इन्हें भूल जाओ।
महिला के परिवार वालों ने बताया कि महिला और वो लड़का घर से साढ़े तीन लाख रुपये कैश और पांच लाख के गहने लेकर भागे हैं। कैश और गहने लड़की की शादी के लिए इकट्ठे किए थे।
इस मामले में पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। अब पुलिस दोनों की तलाश में उत्तराखंड पहुंची है। पुलिस ने दोनों की तलाश में सर्विलांस की मदद ली, जिसमें पता चला है कि दोनों उत्तराखंड में हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों बस से सवार होकर उत्तराखंड पहुंचे थे।