Advertisement
  • होम
  • गुड न्यूज़
  • नेपाल की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, पड़ोसी देश में होगा बसों का संचालन

नेपाल की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, पड़ोसी देश में होगा बसों का संचालन

लखनऊ। नेपाल की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अब लखनऊ से नेपाल के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं बिहार प्रांत के अधिकाधिक जिलों तक यूपी की बसों को चलाया जाएगा। सरकारी के साथ-साथ निजी बसों को भी बिहार राज्य से आवागमन का मौका मिलेगा। दोनों राज्यों के […]

Advertisement
Good news for traveler
  • February 10, 2025 10:38 am IST, Updated 2 weeks ago

लखनऊ। नेपाल की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अब लखनऊ से नेपाल के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं बिहार प्रांत के अधिकाधिक जिलों तक यूपी की बसों को चलाया जाएगा। सरकारी के साथ-साथ निजी बसों को भी बिहार राज्य से आवागमन का मौका मिलेगा। दोनों राज्यों के बीच अनुबंधित बसों का संचालन कराने पर सहमति बनी हुई है।

दोनों राज्य के बीच बनी सहमति

परिवहन निगम मुख्यालय पर शनिवार की देर रात बिहार के परिवहन विभाग सचिव संजय कुमार अग्रवाल और यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर के बीच बसों के बेहतर संचालन पर विचार किया गया है। इसमें यूपी और बिहार राज्य के मध्य परिवहन सेवा को और बेहतर बनाने के साथ नए जिलों व क्षेत्रों को जोड़ने का काम किया जाएगा। जल्द ही बैठक कर इस पर सहमति बनी है, ताकि दोनों राज्यों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाए।

निजी क्षेत्र को परिवहन व्यवसाय में सहभागिता

अधिकारियों के बीच यह भी सहमति बनी कि निजी क्षेत्र को भी परिवहन व्यवसाय में सहभागिता दी जाए। इसके तहत दोनों राज्यों के परिवहन निगमों के अधीन अनुबंधित बसों का संचालन कराने पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बिहार राज्य में सुचारू रुप से बसों का संचालन होगा। इसके उद्देश्य से बिहार में बस स्टेशनों पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को समुचित सुविधा दिलाने का आश्वासन सचिव परिवहन विभाग ने दिया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पड़ोसी राज्यों और नेपाल में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रयास कर रही है।

मौके पर मौजूद रहेंगे कई लोग

उसी के तहत बैठक का आयोजन क‍िया गया है। नेपाल के लिए लखनऊ से बस सेवा शुरू हुई थी, लेकिन वहीं अनुबंध खत्म होने से संचालन बंद है। अब जल्द ही नेपाल के लिए फिर से बसों का संचालन शुरू होगा। इस मौके पर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण यूपी सगीर अहमद अंसारी, प्रधान प्रबंधक एमआइएस अमर नाथ सहाय, प्रधान प्रबंधक संचालन अंकुर विकास, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सूर्य प्रताप देव, सलाहकार संचालन आशुतोष गौड़ समेत कई लोग मौजूद रहें।

Tags

Good News

Advertisement