लखनऊ : महाकुंभ 2025 का महाआगाज आज सोमवार 13 जनवरी से हो चुका है। ऐसे में यह भव्य मेला 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान सात शाही स्नान यानी अमृत स्नान होगी। कल यानी 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान होगा। इसमें तमाम अखाड़ें शामिल होंगे। इस शाही स्नान में अखाड़ों के संत, […]
लखनऊ : महाकुंभ 2025 का महाआगाज आज सोमवार 13 जनवरी से हो चुका है। ऐसे में यह भव्य मेला 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान सात शाही स्नान यानी अमृत स्नान होगी। कल यानी 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान होगा। इसमें तमाम अखाड़ें शामिल होंगे। इस शाही स्नान में अखाड़ों के संत, महंत और नागा साधू संगम में डुबकी लगाते हैं। प्रत्येक अखाड़े का स्नान समय पहले से तय होता है।
बता दें कि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति पर होने वाले पहले शाही स्नान की समय सारिणी सामने आ गई है। शाही स्नान सुबह 6.15 बजे शुरू होकर दोपहर 3.40 बजे खत्म होगा। पूरी समय सारिणी यहां देखें-
बता दें कि 13 जनवरी यानी पौष पूर्णिमा के स्नान के दिन प्रयागराज के संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां श्रद्धालुओं ने स्नान किया और महाकुंभ में हिस्सा लिया। सोमवार दोपहर 3 बजे तक करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ 2025 की शुरुआत में संगम क्षेत्र में पवित्र डुबकी लगाई।