Advertisement
  • होम
  • त्योहार
  • यूपी: बकरीद पर मुस्लिमों ने गाय को खिलाया फल, कुर्बानी की जगह उठाया ये कदम

यूपी: बकरीद पर मुस्लिमों ने गाय को खिलाया फल, कुर्बानी की जगह उठाया ये कदम

लखनऊ। आज देश भर में कुर्बानी का पर्व यानी ईद उल अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। इस दिन पशु की कुर्बानी का ख़ास महत्व है। यूपी में भी बकरीद की धूम देखने को मिली। इसी बीच यूपी के फिरोजाबाद से बकरीद की एक अलग तस्वीर देखने को मिली। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने […]

Advertisement
  • June 29, 2023 10:44 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। आज देश भर में कुर्बानी का पर्व यानी ईद उल अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। इस दिन पशु की कुर्बानी का ख़ास महत्व है। यूपी में भी बकरीद की धूम देखने को मिली। इसी बीच यूपी के फिरोजाबाद से बकरीद की एक अलग तस्वीर देखने को मिली। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने अलग-अलग गौशालयों में जाकर गायों की सेवा की और उन्हें केले और फल खिलाएं। इस दौरान उन्होंने गायों को फूल मालाएं भी पहनाई।

3 दिन करेंगे सेवा

जानकारी के मुताबिक गौशालाओं में कई लोगों ने गायों की जाकर सेवा की। बकरीद पर गायों को गले से लगाया और उन्हें फल खिलाएं। उनका कहना है कि इस कदम से हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार उन लोगों ने कुर्बानी नहीं दी है और तीन दिन तक गायों की सेवा करेंगे। बता दें कि बकरीद पर गायों की सेवा करने का कार्यक्रम राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की ओर से आयोजित किया गया था।

जानिए क्या बोले सूफी हसन काजी

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के उपाध्यक्ष सूफी हसन काजी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग गाय माता की सेवा कर रहे हैं। बकरीद के अवसर पर भी हमने गाय की सेवा की है। 3 दिन तक गाय की सेवा करेंगे। आज के दिन लोग कुर्बानी देते हैं लेकिन हम लोग गाय की सेवा करेंगे। साथ ही हमारा पैगाम है कि कोई भी गाय की कुर्बानी नहीं देगा।


Advertisement