लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर काफी धूम देखने को मिल रही हैं। 20 लाख के करीब श्रद्धालु अब तक अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं। हर तरफ राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री ने सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट में पूरी ताकत लगा रखी है। देश-विदेश से […]
लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर काफी धूम देखने को मिल रही हैं। 20 लाख के करीब श्रद्धालु अब तक अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं। हर तरफ राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री ने सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट में पूरी ताकत लगा रखी है। देश-विदेश से राम भक्त रामनवमी पर अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामलला के दरबार में धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
श्री राम के जन्मदिवस पर भगवान के दरबार को फूलों से सजाया गया है। अपने जन्मदिन पर रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्र में दिखाई दे रहे हैं। उनके मनोहर रूप को देखकर भक्त आनंदमय हो रहे हैं। इस मौके पर रामलला को सोने का मुकुट पहनाया गया हैं।
आज रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। बधाई गान गाई जायेगी। रामलला की आरती में लगभग 200 भक्त शामिल होंगे। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी कि हर बार डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनता था लेकिन इस बार 10 क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनाया गया है। रामभक्तों के बीच प्रसाद वितरण के लिए ट्रस्ट ने एक लाख पैकेट तैयार किया है। इस पैकेट में कुट्टू, सिंघाड़ा, धनिया और रामदाना की पंजीरी का मिक्स प्रसाद मिलेगा।