Advertisement
  • होम
  • त्योहार
  • Basti: देवी जागरण में महिला ने लगाये भारत विरोधी नारे, पंडाल में मची अफरा-तफरी

Basti: देवी जागरण में महिला ने लगाये भारत विरोधी नारे, पंडाल में मची अफरा-तफरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां परशुरामपुर क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार की रात देवी जागरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रात करीब एक बजे एक नकाबपोश महिला अचानक से मंच पर चढ़ गई और देश विरोधी नारे लगाने लगी। इससे […]

Advertisement
  • October 24, 2023 12:56 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां परशुरामपुर क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार की रात देवी जागरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रात करीब एक बजे एक नकाबपोश महिला अचानक से मंच पर चढ़ गई और देश विरोधी नारे लगाने लगी। इससे पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हिंदू कार्यकर्ताओं ने मचाया बवाल

वहीं मंगलवार सुबह हिंदू कार्यकर्ता इकट्ठा हुए तथा मसकनवा सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसएचओ परशुरामपुर पहुंचे लेकिन हिंदू कार्यकर्ता महिला तथा उसके परिजनों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। मौके पर सीओ हरैया भी पहुंचे। उनके बीच बातचीत चल रही है और स्थिति सामान्य है।


Advertisement