लखनऊ। साउथ एक्ट्रेस रान्या राव पर 12 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि रान्या के पहले भी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो जेल जा चुकी है। मौजूदा समय में साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस रान्या राव का केस […]
लखनऊ। साउथ एक्ट्रेस रान्या राव पर 12 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि रान्या के पहले भी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो जेल जा चुकी है। मौजूदा समय में साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस रान्या राव का केस चर्चा का विषय बना हुआ है। एक्ट्रेस पर दुबई से 12 करोड़ रुपये के सोने लाने का आरोप लगा है।
रान्या राव से पुलिस ने 15 किलो सोना बरामद किया है। इसके बाद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उनसे मामले को लेकर पूछताछ भी की जा रही है। लेकिन आपको पता हैं कि ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को जेल की हवा खानी पड़ी हो। इसके पहले भी अलग-अलग आरोपों में फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेत्रियां जेल जा चुकी है। आइए जानते हैं कौन सी है ये एक्ट्रेस।
शबाना आजमी की फिल्म मकड़ी में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर डबल रोल प्ले कर रही एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद जेल जा चुकी है। श्वेता प्रसाद ने मकड़ी फिल्म से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके अलावा वे इकबाल की फिल्म में भी काम कर चुकी है, लेकिन इसके बाद अचानक से एक्ट्रेस का नाम देह व्यापार से जुड़ा था। देह व्यापार के आरोप में श्वेता बसु को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन बाद में एक्ट्रेस को क्लीन चिट मिल गई थी।
बॉलीवुड की हाई प्रोफाइलिक एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को भी एक केस में जेल जाना पड़ा था। सोनाली बेंद्रे पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाता था। जिस वजह से उन्हें जेल जाना पडा था। एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट में ओम नम: शिवाय प्रिंट वाला शॉर्ट कुर्ता पहना था, जिस वजह से लोगों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। हालांकि एक्ट्रेस को बाद में बरी कर दिया गया था।
अल्का कौशल ने कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया हैं। एक्ट्रेस को चेक बाउंस मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी। अभिनेत्री को इस मामले में दो साल की जेल की सजा हुई थी। उनके साथ उनकी मां को भी जेल जाना पड़ा था। एक्ट्रेस का ये केस उस समय सुर्खियों में था। अलका कौशल पर 50 लाख का चेक बाउंस का आरोप लगा था, जिस वजह से वह जेल गई थी।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का केस कई सालों तक सुर्खियों मे था। जिसमें रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल था। उन्हें इस केस में एनसीबी ने ड्रग्स एंगल के तहत गिरफ्तार किया था। जिस वजह से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा था। एक्ट्रेस को 6 हफ्ते जेल में बिताने पड़े थे। इस केस में उनके भाई को भी गिरफ्तार किया गया था। 6 हफ्ते के बाद उन्हें बेल मिल गई थी।
ममता कुलकर्णी 90s के दशक में बॉलीवुड सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस थीं। ममता कुलकर्णी कई फिल्मों में काम कर चुकी है, लेकिन उनका नाम गैंग्स्टर्स और ड्रग्स माफिया से भी जुड़ने लगा था। साल 2014 में ममता को केनया में ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। उस दौरान दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर भी सामने आई थी।