Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया मतदान, बीजेपी पर साधा निशाना

MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया मतदान, बीजेपी पर साधा निशाना

लखनऊ: यूपी में दो सीटों के लिए होने वाले MLC उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के तिलक हॉल में मतदान किया। मतदान के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पिछड़ों और दलितों को सम्मान मिलना चाहिए। सिर्फ गाड़ी में बैठने […]

Advertisement
  • May 29, 2023 5:59 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ: यूपी में दो सीटों के लिए होने वाले MLC उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के तिलक हॉल में मतदान किया। मतदान के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पिछड़ों और दलितों को सम्मान मिलना चाहिए। सिर्फ गाड़ी में बैठने से सम्मान नहीं मिलता है। भाजपा दलितों और पिछड़ों का हक छीन रही है।

आज ही होगी मतगणना

बता दें कि 2 विधान परिषद सीटों के लिए आज उपचुनाव हो रहे हैं, शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं आज शाम 5 बजे मतगणना भी होगी। मतदान के मद्देनजर गेट नंबर 7 और 8 पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सपा ने पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और रामकरण निर्मल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी की तरफ से पद्ममसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं।

साथ नजर आए बृजेश पाठक और ओपी राजभर

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मतदान करने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी अपना वोट डाला। इस दौरान उनके साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी नजर आए। हालांकि मतदान करने के बाद उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये गुप्त मतदान है। बता दें कि बृजेश पाठक और ओमप्रकाश राजभर वोट डालने के बाद हाथ मिलाते हुए एक साथ निकलते देखे गए।


Advertisement