Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • UP Nikay Chunav: आज लखनऊ मेट्रो से प्रचार करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

UP Nikay Chunav: आज लखनऊ मेट्रो से प्रचार करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ। यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में मेट्रो से प्रचार करते […]

Advertisement
  • May 1, 2023 7:43 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में मेट्रो से प्रचार करते नजर आएंगे। अखिलेश यादव श्रृंगार नगर मेट्रो स्टेशन से भूतनाथ स्टेशन तक यात्रा करेंगे।

गोमती रिवर फ्रंट के पास प्रेसवार्ता

आपको बता दें कि शाम 5 बजे अखिलेश यादव मेट्रो में सवार होंगे, जिसके बाद निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत के लिए वोट मांगेंगे। इसके अलावा सपा प्रमुख गोमती रिवर फ्रंट के पास प्रेसवार्ता करेंगे। इस दौरान वो लोगों को सपा के विकास कार्यों के बारे में बताएंगे।

इस दिन आएंगे रिजल्ट

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में निकाय चुनाव कराये जाएंगे। प्रत्येक चरण में 9-9 मंडलों के जिलों को सम्मिलित किया गया है। 13 मई को मतगणना की जायेगी। आपको बता दें कि साल 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार 96 लाख ज्यादा मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। यूपी नगर निकाय चुनाव में इस बार 14,684 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।


Advertisement