Friday, September 20, 2024

UP Nikay Chunav Result Live: किसके सिर पर सजेगा ताज, 760 निकायों के चुनाव की मतगणना आज

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के दोनों चरणों का रिजल्ट आज घोषित होगा। 760 नगर निकायों में हुए मतदान की आज वोटिंग होनी है। 14,521 पदों के लिए 83,372 उम्मीदवार मैदान में थे जिनकी किस्मत का फैसला आज होना था। चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अध्यक्ष पदों के लिए सपा और बीजेपी में भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

किसका पलड़ा भारी?

वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी और सपा में कई टक्कर देखने को मिली थी। 100 नगर पंचायतों में बीजेपी के अध्यक्ष बने थे जबकि 83 अध्यक्षों के साथ दूसरे नंबर पर सपा रही थी। 2017 में यूपी के 16 नगर निगम सीटें में से 14 बीजेपी ने जीती थी। इस बार मेयर पद के लिए 17 सीटें हैं।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

बता दें कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है। 151 अपर पुलिस अधीक्षक, 467 पुलिस उपाधीक्षक, 2096 निरीक्षक, 11445 उपनिरीक्षक, 18353 हेड कांस्टेबल, 49650 कांस्टेबल, 5869 होमगार्ड, 87 कंपनी पीएसी और 35 कंपनी सीएपीएफ तैनात किए गए है।
सभी 353 केंद्रों पर CCTV की व्यव्स्था की गई है। साथ ही डीजीपी मुख्यालय से मॉनिटरिंग की जाएगी।

Latest news
Related news