Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • UP Nikay Chunav Result Live: अयोध्या मेयर सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा, गिरीश पति त्रिपाठी विजयी घोषित

UP Nikay Chunav Result Live: अयोध्या मेयर सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा, गिरीश पति त्रिपाठी विजयी घोषित

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई । दो चरणों में हुए निकाय चुनाव में 4 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। बता दें कि मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित है। इसके अलावा 200 मीटर के […]

Advertisement
  • May 13, 2023 10:12 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई । दो चरणों में हुए निकाय चुनाव में 4 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। बता दें कि मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित है। इसके अलावा 200 मीटर के दायरे में किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई है। वहीं अयोध्या निकाय चुनाव में बीजेपी ने जीत का झंडा लहरा दिया है। मेयर सीट पर बीजपी प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी विजयी हुए हैं। उन्होंने सपा उम्मीदवार आशीष पांडे दीपू को 35,625 मतों से हराया।

अयोध्या में खिला कमल

अयोध्या से बीजेपी ने मौजूदा मेयर ऋषिकेश उपध्याय का टिकट काटकर गिरीशपति त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं सपा की तरफ से आशीष पांडेय मैदान में है। बीजेपी और सपा की तरफ से यहां ब्राह्मण कार्ड खेला गया है जबकि बसपा ने राम मूर्ति यादव और कांग्रेस ने प्रमिला राजपूत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरे चरण में संपन्न हुए निकाय चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 52.60 रहा था।

इन सीटों पर बीजेपी की बढ़त

मेयर चुनाव में भाजपा काफी आगे चल रही है। बता दें, शाहजहांपुर सीट से भाजपा की अर्चना वर्मा, बरेली से उमेश गौतम, फिरोजबाद से कामिनी राठौर, अयोध्या से गिरीशपति त्रिपाठी, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, गोरखपुर से डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, प्रयागराज से गणेश केशरवानी, मथुरा से विनोद कुमार अग्रवाल, मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया और सहारनपुर सीट से भाजपा के डॉ अजय कुमार सिंह आगे चल रहे है। आगरा से बीजेपी की हेमलता दिवाकर 50 हजार वोटों से आगे।

किसका पलड़ा भारी?

वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी और सपा में कई टक्कर देखने को मिली थी। 100 नगर पंचायतों में बीजेपी के अध्यक्ष बने थे जबकि 83 अध्यक्षों के साथ दूसरे नंबर पर सपा रही थी। 2017 में यूपी के 16 नगर निगम सीटें में से 14 बीजेपी ने जीती थी। इस बार मेयर पद के लिए 17 सीटें हैं।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

बता दें कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है। 151 अपर पुलिस अधीक्षक, 467 पुलिस उपाधीक्षक, 2096 निरीक्षक, 11445 उपनिरीक्षक, 18353 हेड कांस्टेबल, 49650 कांस्टेबल, 5869 होमगार्ड, 87 कंपनी पीएसी और 35 कंपनी सीएपीएफ तैनात किए गए है। सभी 353 केंद्रों पर CCTV की व्यव्स्था की गई है। साथ ही डीजीपी मुख्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही है।


Advertisement