लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के 38 जिलों में मतदाता वोट डाल रहे हैं। 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसी बीच हापुड़ […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के 38 जिलों में मतदाता वोट डाल रहे हैं। 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसी बीच हापुड़ में बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंची महिला को पुलिस ने दबोच लिया है।
मामला कोतवाली के SSV इंटर कॉलेज का है। जहां बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंची महिला पुलिस के गिरफ्त में आ गई। मौके पर ही उसे हिरासत में ले किया गया। बता दें कि फर्जी वोटरों से बचने के लिए पुलिस सख्त रवैया अपना रही है।
दूसरे चरण का मतदान मेरठ, बरेली, कानपुर, बांदा, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, हाथरस,कासगंज, एटा, इटावा, कन्नौज, अलीगढ़, औरैया, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, महोबा, बांदा, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, भदोही, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और आजमगढ़ में हो रहा है।