Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • UP Nikay Chunav 2023 Live: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, आगरा में 24 जगह पर ईवीएम खराब

UP Nikay Chunav 2023 Live: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, आगरा में 24 जगह पर ईवीएम खराब

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का वोटिंग जारी है। 9 मंडल के 37 जिलों में वोटिंग के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारे लगी हुई है। कुल 7592 पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम और मतदान पेटी में बंद हो […]

Advertisement
UP Nikay Chunav
  • May 4, 2023 8:30 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का वोटिंग जारी है। 9 मंडल के 37 जिलों में वोटिंग के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारे लगी हुई है। कुल 7592 पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम और मतदान पेटी में बंद हो जाएगा। वहीं आगरा में निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद 24 जगह पर ईवीएम खराब होने की सूचना प्राप्त हुई।

इतना प्रतिशत हुआ वोट

आगरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि सभी 24 जगह पर खरब हुए ईवीएम को तुरंत बदलवा दिया गया है। जिले में सुबह 9 बजे तक 11.91 फीसदी मतदान हो चुका था। जिसमें से नगर निगम के लिए 11.30 फीसदी, नगर पालिकाओं में 13.07 फीसदी और नगर पंचायतों में 11.37 फीसदी मतदान हुआ है।


Advertisement