Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • यूपी निकाय चुनाव: मेरठ में बोले CM योगी- आपका वोट क्रांति को देगा जन्म, सपा अराजकता की जड़

यूपी निकाय चुनाव: मेरठ में बोले CM योगी- आपका वोट क्रांति को देगा जन्म, सपा अराजकता की जड़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैली कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनसभा को संबोधित करने मेरठ पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा पर मेरठ में आने अवसर मिला है। 10 मई […]

Advertisement
  • May 5, 2023 9:39 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैली कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनसभा को संबोधित करने मेरठ पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा पर मेरठ में आने अवसर मिला है। 10 मई को क्रांति दिवस है और 11 मई को चुनाव है। निकाय चुनाव में आपका वोट क्रांति को जन्म देगा।

सपा अराजकता की जड़

सीएम योगी ने कहा कि विकास,सुशासन और राष्ट्रवाद की क्रांति होगी। हमने सोतीगंज का कलंक खत्म करने का काम किया है। SP-RLD अवसरवादी है। दोनों पार्टियां अराजकता की जड़ है। अब उत्तर प्रदेश की पहचान राष्ट्रवाद के नाम पर बनी है। यूपी में कर्फ्यू की कोई जगह नही है। कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा प्रदेश की पहचान है। अब माफिया नहीं बल्कि महोत्सव उत्तरव प्रदेश की पहचान है।

पहले चरण में इतनी फीसदी पड़े वोट

बता दें कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को खत्म हो गई। प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच वोटिंग संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 52 फीसदी वोटिंग हुई है। 37 जिलों की 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका एवं 276 नगर पंचायत सीट के लिए मतदान हुए।


Advertisement