लखनऊ। स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। स्वार विधानसभा में 11 बजे तक 18.4 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि छानबे सीट पर 11 बजे तक 19.16 फीसदी वोटिंग हुई है। इसी बीच सपा ने मिर्जापुर की छानबे सीट पर मतदान को प्रभावित करने के लिए यूपी सरकार […]
लखनऊ। स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। स्वार विधानसभा में 11 बजे तक 18.4 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि छानबे सीट पर 11 बजे तक 19.16 फीसदी वोटिंग हुई है। इसी बीच सपा ने मिर्जापुर की छानबे सीट पर मतदान को प्रभावित करने के लिए यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर आरोप लगाया है। जिसमें कहा गया है कि आशीष पटेल ने सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमकी दी है।
इसके अलावा सपा की तरफ से छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289 और 291 पर स्लो वोटिंग का आरोप लगाया गया है। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि BJP के गुंडे पंकज सिंह और बबलू सिंह मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। मतदाताओं को अपना दल प्रत्याशी को वोट डालने के लिए कह रहे हैं। मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। चुनाव आयोग मामले का संज्ञान ले और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाए।