Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश और डिंपल यादव ने किया मतदान, बीजेपी पर लगातार लगाए जा रहे आरोप

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश और डिंपल यादव ने किया मतदान, बीजेपी पर लगातार लगाए जा रहे आरोप

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान जारी है। यहां सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है। बता दें कि तीसरे चरण के मतदान में 100 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में आज मंगलवार को 10 लोकसभा […]

Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: Akhilesh and Dimple Yadav voted, continuous allegations are being made against BJP
  • May 7, 2024 5:26 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान जारी है। यहां सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है। बता दें कि तीसरे चरण के मतदान में 100 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में आज मंगलवार को 10 लोकसभा सीटों में संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें पर वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक यूपी 16.64 फीसदी मतदान हुआ है।

अखिलेश यादव और डिंपल ने किया मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मतदान किया। सपा ने इस डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव के प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि बसपा ने पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा पांच अन्य प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने मतदान किया।

सपा ने लगाए आरोप

वहीं सपा की तरफ से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। सपा का आरोप है कि बदायूं लोकसभा के सहसवान में बूथ संख्या 250 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। साथ ही बीएलओ से भी जबरन पर्ची ले ली गई है और मतदान नहीं करने दिया जा रहा है।

इसके अलावा सपा ने मैनपुरी सीट पर चल रहे मतदान के बीच पुलिस और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, सपा ने ट्वीट किया, मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथ संख्या 255 पर भाजपा समर्थकों द्वारा पुलिस एवं सपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है साथ ही झगड़े का प्रयास किया जा रहा है। आगे लिखा गया है कि चुनाव आयोग इसपर संज्ञान ले ताकि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

सपा ने यह भी आरोप लगाया कि संभल लोकसभा के संभल में बूथ संख्या 11 पर पुलिस द्वारा मुस्लिम मतदाताओं को उनका पहचान पत्र छीनकर वोट डालने से रोका जा रहा। चुनाव आयोग संज्ञान लें, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।


Advertisement