Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Meerut: अरुण गोविल के लिए वोट मांगने मेरठ आएंगे रामायण के ‘लक्ष्मण’ और ‘सीता’

Meerut: अरुण गोविल के लिए वोट मांगने मेरठ आएंगे रामायण के ‘लक्ष्मण’ और ‘सीता’

लखनऊ। राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान रामायण धारावाहिक में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सीता बनी दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण बने सुनील लहरी एक साथ नजर आये थे। इसके बाद अब मेरठ में भी कुछ ऐसा ही नजारा नजर आने वाला है। कल पीएम मोदी की […]

Advertisement
  • April 1, 2024 8:43 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान रामायण धारावाहिक में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सीता बनी दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण बने सुनील लहरी एक साथ नजर आये थे। इसके बाद अब मेरठ में भी कुछ ऐसा ही नजारा नजर आने वाला है।

कल पीएम मोदी की रैली

दरअसल मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल के चुनाव प्रचार में सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया भी आएंगी। हालांकि किस डेट पर ये लोग मेरठ आएंगे यह अभी पता नहीं चला है। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में अपनी पहली रैली की थी। इस दौरान मंच पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल और सुभसपा अध्यक्ष ओपी राजभर भी शामिल हुए। मालूम हो कि मेरठ में 26 अप्रैल को वोटिंग है।

भ्रष्टाचारियों को नहीं मिल रही जमानत

मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने मिलकर एक INDI गठबंधन बनाया है। इनको लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं, उन्हें जमानत नहीं मिल रही है इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।


Advertisement