Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • मऊ में CM योगी ने मुख्तार पर साधा निशाना- उपद्रव करने वाले अब खुद व्हीलचेयर पर

मऊ में CM योगी ने मुख्तार पर साधा निशाना- उपद्रव करने वाले अब खुद व्हीलचेयर पर

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव में प्रचार के लिए मऊ पहुंचे सीएम योगी ने एक बार फिर से माफियाओं को अपने निशाने पर लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में मऊ की कानून- व्यवस्था चरममरा गई थी। वहीं आज कोई माफिया सिर उठाने की हिम्मत नहीं करता है। व्हील चेयर पर पड़े है […]

Advertisement
  • May 3, 2023 11:39 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव में प्रचार के लिए मऊ पहुंचे सीएम योगी ने एक बार फिर से माफियाओं को अपने निशाने पर लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में मऊ की कानून- व्यवस्था चरममरा गई थी। वहीं आज कोई माफिया सिर उठाने की हिम्मत नहीं करता है।

व्हील चेयर पर पड़े है माफिया

मऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अंसारी परिवार को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग पर्व-त्योहार में उपद्रव करके यहां की कानून-व्यवस्था को व्हील चेयर में लाने का काम करते थे, आज वहीं लोग स्वयं व्हील चेयर पर पड़े हुए हैं।

क्रांति की भूमी पर बुआ-बबुआ ने लगाया कर्फ्यू

सीएम योगी ने आगे कहा कि मऊ की पहचान कभी साहित्यकारों, क्रांतिकारियों से थी। यह धरती विकास की प्रगतिशील सोच के साथ राष्ट्रवाद की अलख जगाती थी। क्रांति की इस भूमि पर बुआ-बबुआ की पार्टियों ने कर्फ्यू लगवा दिया। सपा ने रामलीला के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया था।


Advertisement