Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • “रंगदारी न फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती”, सहारनपुर में गरजे सीएम योगी

“रंगदारी न फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती”, सहारनपुर में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। आज प्रदेश में […]

Advertisement
  • April 24, 2023 9:51 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है। माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए है। आज प्रदेश में भयमुक्त माहौल है।

पहले दंगा से नहीं मिलती थी फुर्सत

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से फुर्सत नहीं मिलती थी। नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। अपनी बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे। हालांकि आज बीजेपी सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।

यूपी किसी के बाप की बपौती नहीं

सीएम योगी ने आगे कहा कि आज सहारनपुर में क्या बल्कि उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है। ये कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान बन चुकी है। पहले किसान आत्महत्या करता था लेकिन आज उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। उत्तर प्रदेश अब किसी के बाप की बपौती नहीं है।


Advertisement