Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • सपा के सपोर्ट में उतरी कांग्रेस, घोसी उपचुनाव में करेगी समर्थन

सपा के सपोर्ट में उतरी कांग्रेस, घोसी उपचुनाव में करेगी समर्थन

लखनऊ। यूपी के घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा अपने प्रत्याशियों के जीत के लिए जी जान से जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह व भारतीय जनता पार्टी से दारा सिंह मैदान में दंगल के लिए आमने-सामने हैं। इसी बीच कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वो […]

Advertisement
  • August 26, 2023 12:12 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा अपने प्रत्याशियों के जीत के लिए जी जान से जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह व भारतीय जनता पार्टी से दारा सिंह मैदान में दंगल के लिए आमने-सामने हैं। इसी बीच कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वो घोसी सीट पर सपा उम्मीदवार को समर्थन करेगी। दरअसल कांग्रेस और बसपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

सपा के सपोर्ट में कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को ऐलान किया घोसी विधानसभा में उपचुनाव के लिए पार्टी सपा को समर्थन करेगी। अजय राय ने इसके लिए समर्थन पत्र भी जारी किया। अजय राय ने लिखित बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि सपा INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। इस वजह से 5 सितम्बर को मऊ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस सपा को सपोर्ट करेगी। बता दें कि 5 सितम्बर को घोसी सीट पर मतदान होगा जिसके बाद 8 सितम्बर मतगणना की जायेगी।

जानिए कौन हैं दारा सिंह

दारा सिंह चौहान पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने बसपा से किया था। वर्ष 1996 से 2000 तक वो राज्यसभा के सदस्य थे। 2009 में बसपा के टिकट पर घोसी विधानसभा से चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा। 2022 में बीजेपी को छोड़कर सपा में आ गए थे लेकिन अब फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।


Advertisement