Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • CM योगी का अखिलेश पर निशाना, कहा- पहले ही कहा था गर्मी शांत हो जाएगी ….. हो गई न

CM योगी का अखिलेश पर निशाना, कहा- पहले ही कहा था गर्मी शांत हो जाएगी ….. हो गई न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी शामली पहुंचे। वहां विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि […]

Advertisement
  • April 24, 2023 10:44 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी शामली पहुंचे। वहां विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव से पहले ही कहा था कि उनकी गर्मी शांत हो जायेगी। अब आप लोग खुद देख लीजिए गर्मी शांत हो गई है।

युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं टैबलेट

इससे पहले सहारनपुर में सीएम योगी ने कहा था कि ये हमें ही तय करना है कि हम अपने युवाओं के हाथों में तमंचा देखना चाहते हैं या टैबलेट और स्मार्टफोन। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है। माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए है। आज प्रदेश में भयमुक्त माहौल है।

यूपी किसी के बाप की बपौती नहीं

सीएम योगी ने आगे कहा कि आज सहारनपुर में क्या बल्कि उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है। ये कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान बन चुकी है। पहले किसान आत्महत्या करता था लेकिन आज उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। उत्तर प्रदेश अब किसी के बाप की बपौती नहीं है।


Advertisement