Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • By-election Results 2023: आजम खान के गढ़ स्वार में बीजेपी गठबंधन ने ली बढ़त, छानबे सीट का भी जानिए हाल

By-election Results 2023: आजम खान के गढ़ स्वार में बीजेपी गठबंधन ने ली बढ़त, छानबे सीट का भी जानिए हाल

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी जारी है। दोनों सीटों पर सपा और अपना दल (एस) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाया […]

Advertisement
  • May 13, 2023 5:28 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी जारी है। दोनों सीटों पर सपा और अपना दल (एस) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं छानबे सीट पर अपना दल से रिंकी कोल और सपा ने कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जानिए किसने ली बढ़त

बता दें कि स्वार सीट पर अब तक 11 राउंड की गिनती पूरी हुई है। जिसमें अपना दल के शफीक अहमद अंसारी को 36179 मत प्राप्त हुआ है जबकि अनुराधा चौहान को 34015 मत मिले है। अपना दल के शफीक अंसारी 2164 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं छानबे विधानसभा उपचुनाव में 7 राउंड पूरे हो गए है। सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल अपना दल (एस) की प्रत्याशी रिंकी कोल से 3248 वोट से आगे चल रही हैं।


Advertisement