Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • By-election Results 2023: अपना आखिरी गढ़ भी नहीं बचा पाएंगे आजम खान, सपा का हारना तय

By-election Results 2023: अपना आखिरी गढ़ भी नहीं बचा पाएंगे आजम खान, सपा का हारना तय

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी जारी है। दोनों सीटों पर सपा और अपना दल (एस) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाया […]

Advertisement
  • May 13, 2023 6:31 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी जारी है। दोनों सीटों पर सपा और अपना दल (एस) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं छानबे सीट पर अपना दल से रिंकी कोल और सपा ने कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जानिए किसने ली बढ़त

बता दें कि स्वार सीट पर अब तक 20 राउंड की गिनती पूरी हुई है। जिसमें अपना दल के शफीक अहमद अंसारी को 60222 मत प्राप्त हुआ है जबकि अनुराधा चौहान को 51692 मत मिले है। अपना दल के शफीक अंसारी 8530 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं छानबे विधानसभा उपचुनाव सीट पर भी उलट फेर देखने को मिला है। सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल अपना दल (एस) की प्रत्याशी रिंकी कोल से पीछे हो गई है।


Advertisement