लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अलीगढ़ में रोड शो किया। उन्होंने सपा के मेयर प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह खान और नगर पंचायत-पालिका के समर्थन में वोट मांगे। अखिलेश यादव ने जमालपुर पुल से एएमयू के सेंटेनरी गेट तक जनसंपर्क किया। इसमें सपा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंच हुए थे। […]
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अलीगढ़ में रोड शो किया। उन्होंने सपा के मेयर प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह खान और नगर पंचायत-पालिका के समर्थन में वोट मांगे। अखिलेश यादव ने जमालपुर पुल से एएमयू के सेंटेनरी गेट तक जनसंपर्क किया। इसमें सपा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंच हुए थे। इस दौरान मुलायम सिंह यादव अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
वहीं पहली बार अखिलेश के रोड शो में बुलडोजर देखा गया है। बुलडोजर लेकर रोड शो में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम योगी भले ही लोग बुलडोजर बाबा के नाम से बुलाए जाते हैं लेकिन ये सिर्फ उनका नहीं है। सत्ता बदलते ही बुलडोजर का रुख बदल जाएगा।
मालूम हो कि यूपी में निकाय चुनाव के लिए अगली वोटिंग 11 मई को होगी। दोनों चरणों के नतीजे 13 मई को आएंगे। यूपी में कुल 75 जिले हैं इन सभी जिलों में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में प्रदेश के 37 जिलों में मतदान हो गए है। जबकि दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान कराया जायेगा। 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद एवं 544 नगर पंचायतों में 14,684 सीटों पर 13 मई को वोटों की गिनती होगी।