Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • बसपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, लखनऊ से सरवर मलिक उम्मीदवार, देखें अन्य नाम

बसपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, लखनऊ से सरवर मलिक उम्मीदवार, देखें अन्य नाम

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मदीवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। राजधानी लखनऊ से सरवर मलिक, कन्नौज में इमरान बिन जफर और मथुरा से सुरेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है। मथुरा से कमलकांत उपमन्यु का टिकट काटकर बसपा ने […]

Advertisement
  • April 3, 2024 12:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मदीवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। राजधानी लखनऊ से सरवर मलिक, कन्नौज में इमरान बिन जफर और मथुरा से सुरेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है। मथुरा से कमलकांत उपमन्यु का टिकट काटकर बसपा ने सुरेश सिंह पर दांव खेला है।

दो लिस्ट हो चुकी है जारी

इससे पहले बीएसपी ने एक दिन में दो सूची जारी की थी। दोनों में कुल 25 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। बीएसपी ने अपने दो सिटिंग सांसदों का टिकट बदल दिया है। बिजनौर से मलूक नागर का टिकट काटकर बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। नगीना सीट के सांसद गिरीश चंद्र जाटव के बदले में सुरेंद्र पाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था।

देखें प्रत्याशियों के नाम-

  • नन्दकिशोर पुंडी
  • श्हितेन्द्र कुमार उर्फ बन्टी उपाध्याय
  • सुरेश सिंह
  • डा. गुलशन देव शाक्य
  • अंशय कालरा रॉकीजी
  • अशोक कुमार पाण्डेय
  • राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान
  • सरवर मलिक
  • इमरान बिन जफर
  • शुभ नारायण
  • डा. इन्दू चौधरी
  • मनीष त्रिपाठी

Advertisement