लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा के प्रत्याशी नेता चंद्रभानु पासवान जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। अब तक 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। मिल्कीपुर के लोगों ने उपचुनाव में सर्वाधिक मतदान कर इतिहास रच दिया है। साल 1967 में यह सीट अस्तित्व में […]
लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा के प्रत्याशी नेता चंद्रभानु पासवान जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। अब तक 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। मिल्कीपुर के लोगों ने उपचुनाव में सर्वाधिक मतदान कर इतिहास रच दिया है। साल 1967 में यह सीट अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर अब यहां हुए 15 चुनाव हुए हैं।
तब से अब तक के 15 चुनावों में इस बार सर्वाधिक वोटिंग हुई है। अब तक 30 में से 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 17वें राउंड की वोटिंग में भाजपा 41,724 वोटों से आगे चल रही है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 87,328 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 45,604 मिले हैं। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह मिंटू ने कहा कि भाजपा की जीत पर डीएम, एसडीएम, सीओ साहब और थानाध्यक्षों को पटाखे मंगवा लेने चाहिए, क्योंकि इन लोगों ने भाजपा के एजेंट बनकर काम किया। सभी बधाई के पात्र हैं।
मंत्री ओपी राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि बहुत पहले कहा था, वहां की नब्ज टटोली थी। लोगों को विकास रूपी दूध चाहिए। विकास रूपी दुधारू गाय लेकर सरकार चुनाव लड़ रही है। जनता दुधारू गाय को वोट दे रही हैं। अखिलेश यादव के पास कुछ कहने को नहीं बचा। देश की जनता मोदी पर विश्वास कर रही है। जनता मोदी के कामों पर विश्वास कर रही है। मिल्कीपुर से सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद इनायत नगर स्थित अपने ही बूथ से चुनाव हार गए हैं।
सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि यह भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन की जीत है। पीठासीन अधिकारियों ने भाजपा के पक्ष में 15 फीसदी अतिरिक्त वोट डाला। सपा के एजेंट को बाहर निकाल दिया गया। सरकार ने प्रशासन और पुलिस के जरिए किस तरह से गुंडागर्दी की गई, वह सबके सामने है।