Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • वरुण गांधी से बीजेपी ने किया किनारा, अब आगे क्या करेंगे पीलीभीत सांसद? 

वरुण गांधी से बीजेपी ने किया किनारा, अब आगे क्या करेंगे पीलीभीत सांसद? 

लखनऊ। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार रात में अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी। इसमें उत्तर प्रदेश में 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इन 13 में से 9 सीट ऐसी है जहां पर भाजपा ने नए चेहरे पर दांव लगाया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट […]

Advertisement
  • March 25, 2024 7:13 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार रात में अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी। इसमें उत्तर प्रदेश में 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इन 13 में से 9 सीट ऐसी है जहां पर भाजपा ने नए चेहरे पर दांव लगाया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है, जो कि सुर्खियों में है। अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि कमल ने तो वरुण को बेघर कर दिया है तो क्या वो साइकिल पर सवार होंगे या निर्दलीय मैदान में उतरेंगे।

वरुण से बीजेपी ने किया किनारा

20 मार्च को वरुण गांधी के निजी सचिव ने नामांकन पत्र के 4 सेट खरीदे थे। जिसके बाद से इस बात की चर्चा तेज हो गई कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी की जगह पर जितिन प्रसाद पर भरोसा जताया है। बीजेपी ने उनकी मां मेनका गांधी को टिकट दिया है, ऐसे में वरुण के सामने यह चुनौती है कि वो आगे क्या करेंगे? 

क्या करेंगे वरुण गांधी

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उनके मन में वरुण गांधी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। अगर दूसरे दलों के नेता सपा में आते हैं तो उनके नाम पर विचार किया जाएगा। सपा ने पीलीभीत से भगतशरण गंगवार को टिकट दिया है, जिन्होंने पहले ही कह दिया है कि अगर पार्टी कहेगी तो वो वरुण के लिए उम्मीदवारी छोड़ देंगे। वरुण गांधी के पास सपा से चुनाव लड़ने का विकल्प है या फिर वो निर्दलीय भी दावा ठोक सकते हैं।

इन सांसदों का कटा पत्ता

मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल

गाजियाबाद से वीके सिंह

बदायूं से संघमित्रा मौर्य

कानपुर से सत्यदेव पचौरी

बरेली से संतोष गंगवार

पीलीभीत से वरुण गांधी

बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत

हाथरस से राजवीर दिलेर

बहराइच से अक्षयबर लाल


Advertisement