Friday, September 20, 2024

कानपुर देहात पहुंचे अखिलेश यादव बोले- BJP के लोग स्मार्ट हो गए लेकिन सिटी स्मार्ट नही हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैली कर रही है। सभी अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरा दम ख़म लगा रहे हैं। वहीं आज 38 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। निकाय चुनाव के दूसरे चरण का 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर आज शाम 6 बजे प्रचार बंद हो जाएगा। इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने कानपुर देहात पहुंचे। उन्होंने सपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।

BJP के लोग स्मार्ट हो गए लेकिन सिटी नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा में जनसैलाब उमड़ा हुआ था। उन्होंने रसूलाबाद कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि साफ-सफाई व विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार का रवैया सही नहीं है। आवारा जानवर और बेरोजगारी से लोग परेशान है। बीजेपी के लोग स्मार्ट हो गए लेकिन सिटी स्मार्ट नही हुई है।

6929 पदों के लिए वोटिंग

बता दें कि दूसरे चरण के लिए 11 मई को 38 जिलों में वोटिंग होगी। कल सभी जिलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो जायेगी। 11 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है। 1.92 करोड़ मतदाता 39,146 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे। 370 नगरीय निकायों के 6929 पदों के लिए वोटिंग होनी है।

इन नौ मंडल में होगा मतदान

दूसरे चरण में मेरठ, बरेली, बस्ती, आजमगढ़,अलीगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट और अयोध्या मंडल में मतदान होगा। इसके अलावा मतदान वाले जिलों में सार्वजानिक अवकाश रहेगा। सभी 38 जिलों के निजी एवं सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

Latest news
Related news