लखनऊ। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार केंद्र में अपने 9 वर्ष पूरे कर चुकी है। जबकि अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इसी बीच आज हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी देते हुए बताया […]
लखनऊ। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार केंद्र में अपने 9 वर्ष पूरे कर चुकी है। जबकि अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इसी बीच आज हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।
2023-24 के लिए खरीफ फसलों के लिए MSP में वृद्धि किसानों को उनकी उपज लिए उचित मूल्य एवं फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिये लिया गया है। पीयूष गोयल ने आगे बताया कि सबसे ज्यादा MSP मूंग दाल पर बढ़ाई गई है। धान की MSP 2183 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। मूंग दाल पर MSP 8558 रुपए प्रति क्विंटल की गई है। इसके अलावा BSNL को 4G/5G स्पेक्ट्रम आवंटित करने का फैसला लिया गया है। अरहर दाल का समर्थन मूल्य 7000 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। गुरुग्राम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो चलाने का निर्णय लिया गया है।
मूंग दाल-10.4%
मूंगफली-9%
सेसमम -10.3%
धान- 7%
इसके अतिरिक्त रागी, मेज, ज्वार , बाजरा, अरहर दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज, उड़द दाल आदि पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए MSP में 6-7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। साथ ही अरहर, उड़द और मसूर दाल पर लगी 40 प्रतिशत की खरीद सीमा को भी सरकार ने हटा लिया है।