लखनऊ। सनातन धर्म के इतिहास में पहली बार ऐसा है कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे रहे हैं। महाकुंभ में प्रतिदिन संगम मे डुबकी लगाने के नए रिकॉर्ड बनते हैं। अब तक 62.06 करोड़ लोग संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। आस्था लोगों के स्नान का सिलसिला जारी महाकुंभ में आस्था का […]
लखनऊ। सनातन धर्म के इतिहास में पहली बार ऐसा है कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे रहे हैं। महाकुंभ में प्रतिदिन संगम मे डुबकी लगाने के नए रिकॉर्ड बनते हैं। अब तक 62.06 करोड़ लोग संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं।
महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग स्नान करने के लिए संगम पहुंच रहे हैं। रविवार को लगातार नौवें दिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करके धन्य हो गए हैं। बीते दिन रात 8 बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला लगातार जारी है।
इतिहास में ऐसा पहली बार है कि माघी पूर्णिमा बीतने के बाद 11 दिन बाद लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। महाशिवरात्रि से पहले ही लोगों का भारी भीड़ महाकुंभ में मौजूद हैं। 12 फरवरी यानी माघी पूर्णिमा के दिन 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी। वहीं 13 फरवरी को 85.46 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी। महाशिवरात्रि पर प्रयागराज शहर में 16 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली जाती है। कई मंदिरों से जुलूस भी निकाले जाते हैं।
पुलिस ने बात करके शोभायात्रा न निकालने पर कमेटी को राजी कर लिया है। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पावन डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/sWUiOsGjks
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025