Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Priyanka Gandhi: स्वाति मालीवाल को लेकर बोली प्रियंका गांधी, मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी रहती हूं

Priyanka Gandhi: स्वाति मालीवाल को लेकर बोली प्रियंका गांधी, मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी रहती हूं

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच इन दिनों स्वाति मालीवाल से हुए हिंसा का मामला काफी तूल पकड़े हुए है। आज गुरुवार (16 मई) को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने स्वाति मालीवाल से हिंसा मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसमें दो बाते हैं। पहली, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता […]

Advertisement
Priyanka Gandhi
  • May 16, 2024 1:57 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच इन दिनों स्वाति मालीवाल से हुए हिंसा का मामला काफी तूल पकड़े हुए है। आज गुरुवार (16 मई) को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने स्वाति मालीवाल से हिंसा मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसमें दो बाते हैं। पहली, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वो किसी भी पार्टी की हों। दूसरी की AAP आपस में चर्चा करेगी और वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज कर रही है और जनता हमारे साथ है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1791038843300561225

इंडिया गठबंधन में कौन होगा पीएम का चेहरा?

रायबरेली में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि चुनाव की शुरुआत में जहां भाजपा अबकी बार 400 पार का नारा दोहराती थी पर अब वो ऐसा नहीं करते हैं। चार चरणों के चुनाव के बाद तो अब वो इसकी बात भी नहीं कर रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मौका आएगा तो इसका भी निर्णय हो जाएगा। ये चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, मध्यम वर्ग की दिक्कतों और किसानों के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। भाजपा के नेताओं को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

तुष्टिकरण के आरोप पर क्या बोली प्रियंका?

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए जा रहे तुष्टिकरण के आरोप पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अभी वो कल ही कह रहे थे कि अगर वो इस तरह की बातें करते हैं तो सार्वजनिक जीवन में रहने के योग्य नहीं हैं। वो एक दिन कुछ कहते हैं, दूसरे दिन कुछ कहते हैं। हम उनकी बात का कैसे यकीन कर सकते हैं?


Advertisement